घर बैठे वोटर आईडी कैसे बनाये 2024? voter id online kaise banwaye

दोस्तों के साथ शेयर करे

Voter Id Online Kaise Banwaye नमस्कार दोस्तों, वर्तमान के ऑनलाइन समय में कई सारे ऐसे दस्तावेज हैं जो ऑनलाइन बनाये जाते हैं। ऑनलाइन दस्तावेज बनाने का प्रोसेस काफी आसान हैं। ऐसे में अगर आप सोच हैं की ऑनलाइन वोटर आईडी वार्ड कैसे बनाया जाये तो आपको इस लेख में इसी के बारे में पूरी जानकारी दी जायेगी। 

क्या आप जानते हैं की ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे बनता हैं ? अगर आप नही जानते हैं तो हमारे इस लेख में बताये गये ऑनलाइन प्रोसेस के माध्यम से आप भी आसानी से घर बैठे अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। यह प्रोसेस काफी आसान हैं।  

Voter Id Online Kaise Banwaye
Voter Id Online Kaise Banwaye

ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे बनाये ? Voter Id Online Kaise Banwaye

ऑनलाइन वोटर आईडी बनाने के लिए आप इस आसान प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रोसेस करने के लिए या ऑनलाइन वोटर आईडी बनाने के लिए आपको इन सभी स्टेप्स को फॉलो करना होता हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाए 

सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता हैं। इस वेबसाइट पर आने के बाद आपको इसमें आगे की जानकारी मिल जाती हैं। वोटर आईडी बनाने, वोटर आईडी में बदलाव करने के लिए या किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी के लिए यह जरुरी वेबसाइट हैं। 

यह भीं पढ़े :- घर बैठे ऑनलाइन पेन कार्ड कैसे बनवाए 2023 Online pan card Kaise banaye

Register करे 

रजिस्टर करने के लिए आपको इस वेबसाइट की होम पेज पर आना होता हैं। इस पेज पर आने के बाद आपको इसमें Login वाले आप्शन पर जाना होता हैं। इस पर क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे। इस पेज पर आने के बाद आपको इसमें नीचे की और एक आप्शन Don’t have an account, Register as a new user वाले आप्शन पर क्लिक करना होता हैं। इसमें आपको सबसे पहले खुद के नाम का रजिस्ट्रेशन करना होता हैं। जिसमे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड इतियादी पूछे जाते हैं। 

Login करे

रजिस्टर करने के बाद आपको इसमें अपनी आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होता हैं। लॉग इन करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जाते हैं जिसमे आपको कई सारे आप्शन एक साथ दिखाई देते हैं। इन आप्शन में आपको उन आप्शन का चुनाव करना होता हैं। इसमें आपको FORM नाम के आप्शन का चुनाव करना होता हैं। 

Form भरे

इस फॉर्म वाले आप्शन पर आने के बाद आपको इसमें कई सारे फॉर्म दिखाई देंगे। इन अभी फॉर्म की पीडीफ फाइल भी आप डाउनलोड कर सकते हैं वही इन फॉर्म की सूची में दायीं और Form 6 का एक लिंक ब्लू कलर में दिखाई देता हैं उस पर क्लिक करेंगे तो आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। उस फॉर्म पर आना होता हैं और उसमे जो भी जानकारी पूछी जाती हैं उसको भरना होता हैं।

Fill the form

फॉर्म नंबर 6 पर आने के बाद आपको इसमें सबसे फे अपने विधानसभा क्षेत्र का चुनाव करना होता हैं। इसके बाद आपको इस बारे में जानकारी डालनी होती हैं की क्या आप इस आईडी को पहली बार बना रहे है या किसी और विधानसभा से Transfer कर रहे हैं। इसके बाद आपको इसमें अपनी निजी जानकारी भरनी होती हैं जैसे आपका नाम, पता, पिता का नाम इतियादी।

Upload Documents 

इसके बाद आपको इसमें आपके जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए आपको सबसे पहले उन सभी दस्तावजों का फोटो साफ़ और क्लियर दिखाई देने वाला खींचना होता हैं। उसके बाद इन सभी दस्तावेजों को इसमें अपलोड करना होता हैं। 

घोषणा पत्र भरे 

इस घोषणा पत्र भरते समय आपको इस बात की जानकारी देनी होती हैं की आप इस वोटर आईडी को पहली बार बना रहे हैं। इसके बाद इसे अपने राज्य, शहर और गाँव का चुनाव करना होता हैं। 

Form सबमिट करे

फॉर्म सबमिट करने के लिए आपको इस फॉर्म के नीचे ही एक बटन दिखाई देता हैं उस बटन की मदद से आप अपने फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं। 

इस ऑनलाइन प्रोसेस के अनुसार ही आप अपना वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन बनवा सकते हैं। 

वोटर आईडी कार्ड के लिए दस्तावेज

वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए जरुरी हैं आपके पास यह सभी दस्तावेज होने चाहिए। इन सभी दस्तावेजों की कमी होने के बाद आप इस वोटर आईडी को बनवा नही सकते है। यह सभी दस्तावेज निम्न हैं –

फोटो : इसमें आपको अपना एक नया खींचा फोटो भी अपलोड करना होता हैं। यह फोटो उस समय काम आता हैं जब आपका वोटर आईडी कार्ड पूरा बनने के बाद प्रिंट होता हैं। 

आयु प्रमाण पत्र – वोटर आईडी के लिए आपको अपनी आयु को भी प्रूफ करना होता हैं। इसके लिए आपको अपना आयु का एक दस्तावेज लगाना होता हैं ताकि आपकी आयु कितनी हैं यह साबित हो सके। 

पता का प्रमाण पत्र – आपके वर्तमान और स्थाई पते का एक प्रमाण भी इस फॉर्म के साथ लगाना जरूरी हैं। इसमें आप अपना मूल निवास भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप बिजली का बिल या जमीन की जमाबन्दी भी लगा सकते हैं। 

फॉर्म सबमिट करने के बाद ?

जैसे ही आप अपना ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र जमा सबमिट कर लेते हैं तो उसके बाद यह उस चुनाव कार्यालय या एसडीम ऑफिस में जाता हैं जिस विधानसभा में आपनें आवेदन किया हैं। इसके बाद आपके दस्तावेजों के बारे में चेक किया जाता है। 

अगर आपके दस्तावेज पूरी तरीके से सही होते हैं तो आपका फॉर्म Approve होता जाता हैं। वही अगर इसमें कुछ कमी होती हैं तो यह फॉर्म रिजेक्ट हो जाता हैं या आपको फ़ोन कर के आवेदन के बारे में अन्य जानकारी मांगी जा सकती हैं। 

प्रिंट वोटर आईडी

अगर आपका फॉर्म Approve हो जाता हैं तो उसके बाद आप इसका प्रिंट ले सकते हैं। प्रिंट लेने के लिए आपको इसमें वापस इसी वेबसाइट पर आना होता हैं और इसके बाद लॉग इन करना होता हैं। इस फॉर`लॉग इन पोर्टल में एक Digital Voter ID का आप्शन दिखाई देता है। उस पर क्लिक कर के जो भी जरुरी जानकारी मांगी जाती हैं उसको भर दे उसके बाद आपका कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। 

अंतिम शब्द  Voter ID online kaise banwaye

इस लेख में आपको Voter ID online kaise banwaye के बारे में बताया गया हैं। उम्मीद हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। 

Leave a Comment