भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी हैं?

दोस्तों के साथ शेयर करे

भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी हैं? ( Bharat ki sabse badi janjati ) नमस्कार दोस्तों, भारत में कई जनजाति के लोग रहते है। कई लोगों को इस बात की जानकारी भी नही है की भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है और किस जनजाति के लोग भारत में सबसे ज्यादा निवास करते है। 

आबादी के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मुल्क है जिसमे सबसे पहले चीन का नंबर आता है। भारत में कई तरह के धर्म, जाति और बेशभूषा वाले लोग मिल जायेंगे। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है की सबसे ज्यादा आबादी किस जनजाति के लोगो की है। आईये जानते है इसके बारे में विस्तार से – 

भारत की सबसे बड़ी जनजाति –

जैसा की हम जानते है की भारत में कई तरह की जनजातियाँ निवास करती है। भारत के हर कौने में और हर प्रदेश में कई अलग-अलग तरह की जनजातियाँ निवास करती है। इन सब में और 2011 की जनगणना के अनुसार भील जनजाति भारत की सबसे बड़ी जनजाति है। 

भारत में इस जनजाति के लोग सबसे ज्यादा निवास करते है। यह ज्यादातर उत्तर भारत, मध्य और दक्षिण भारत में निवास करते है। जनगणना के आंकड़ों के अनुसार भारत में भीलों की तक़रीबन 1 करोड़ 69 लाख की आबादी है। इसमें से 84 लाख महिलाएं और तक़रीबन 86 लाख पुरुष निवास करते है। 

भारत में भील के बाद दूसरी सबसे बड़ी जनजाति की बात करे तो गौंड जनजाति भारत की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति है। यह जनजाति मुख्यरूप से मध्य प्रदेश में निवास करती है। मध्य प्रदेश में गौंड जनजाति के बाद दुसरी सबसे ज्यादा निवास करने वाली जनजाति भील है। 

भारत में कुल जनजातियाँ –

भारत में भील के अलावा और भी कई जनजातियाँ निवास करती है। भारत के सभी राज्यों में तक़रीबन 705 तरह की जनजातियाँ निवास करती है। भारत में निवास करने वाली जनजातियों की कुल जनसँख्या विश्व के कुछ छोटे देशों की जनसँख्या से ज्यादा है। भारत में निवास करने वाली कुछ जनजातियाँ –

  • भील
  • गोंड
  • संथाल
  • सुगाली
  • मुंडा
  • बोड़ो
  • नाइकडा
  • खोंड
  • गुज्जर
  • सहरिया
  • कोली महादेव
  • ओराओं
  • खासी
  • कोकना
  • भुमीज
  • लुशाई
  • हलबा
  • कोल
  • वर्ली
  • कोया
  • गारो
  • त्रिपुरी
  • कवर
  • धरूया
  • मिरी

यह सभी जनजातिया बड़ी से छोटी के क्रम में है। भारत में सबसे ज्यादा जनजातियाँ ग्रामीण ईलाकों में निवास करती है जो की तक़रीबन 89.97 प्रतिशत है। वही शहरी ईलाकों में निवास करने वाली जनजाति तक़रीबन 10.03 प्रतिशत के आसपास है। 

भारत के राज्यों में निवास करने वाली जनजाति का प्रतिशत कुछ इस प्रकार है –

  • मध्य प्रदेश में 14.69%, 
  • महाराष्ट्र में 10.08%, 
  • उड़ीसा में 9.2%, 
  • राजस्थान में 8.86%, 
  • गुजरात में 8.55%, 
  • झारखंड में 8.29%, 
  • छत्तीसगढ़ में 7.5%, 
  • और आंध्र प्रदेश में 5.7%

यह ज्यादातर उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में निवास करते है। 

अंतिम शब्द

मैं उम्मीद करता हूँ की आपको हमारा यह भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी हैं? ( Bharat ki sabse badi janjati ) के बारे में लेख और यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी और जानकारी को पढने लिए इस ब्लॉग पर विजिट करते रहे। 

Leave a Comment