मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024  kanya vivah yojana mp

दोस्तों के साथ शेयर करे

Mukhyamantri kanyadan yojana नमस्कार दोस्तों, हम अक्सर देखते हैं की लड़कियों की शादी के लिए कई भामाशाह आगे आते हैं और गरीब और निर्धन लड़कियों की शादी खर्चा उठाते हैं। कई बार हमने यह भी देखा हैं की सरकार भी ऐसे परिवार की मदद करता हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हो और निर्धन हो। 

Kanya Vivah Yojana Mp 2023 ऐसी ही एक योजना मध्य प्रदेश की राज्य सरकार लेकर आई हैं। इस योजना के तहत सभी निर्धन और जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाई जायेगी और साथ ही उन्हें जरुरी सुविधाएँ दी जायेगी। इस योजना में किस प्रकार आप लाभ ले सकते हैं और इसके लिए क्या – क्या योग्यताएं हैं इसके बारे में भी इस लेख में आपको बताया जाएगा। 

Kanya Vivah Yojana Mp 2022
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (Kanya Vivah Yojana Mp)

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार ने हाल ही में इस योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार यह कोशिश करेगी की वो जरूरतमंद लड़कियों की मदद कर सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भी यही है की इसके तहत बेसहारा और गरीब परिवार की कर उनकी लडकियों की शादी करवा सके। 

इस योजना में किन – किन लड़कियों और परिवार को लाभ दिया जाएगा उसके लिए भी कुछ सामान्य शर्तें निर्धारित की गई हैं। इसमें कौन – कौन पात्र होगा उसके बारे में भी जानकारी दी गई और बताई गई हैं। 

इस योजना में आवेदन करने वाले सभी आवेदकों ( लड़कियों ) की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए वही इसके अलावा विवाह में दहेज़ स्वीकार नही किया जाना चाहिए अन्यथा इस योजना का लाभ नही दिया जाएगा। 

इसे पढ़िए ➤ मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना , योजना के तहत 11800 तक की धनराशि

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ( Mukhyamantri kanyadan yojana ) के उद्देश्य 

Mukhyamantri kanyadan yojana राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की हैं इस योजना के कुछ उद्देश्य निम्न हैं जिससे इस योजना के बारे में पता चलता हैं और इस योजना की जानकारी मिलती हैं। देखते हैं इस योजना के बारे में पूरी जानकारी और इस योजना की उद्देश्यों के बारे में। 

  • इस योजना के तहत राज्य की निर्धन और गरीब लड़कियों की शादी करवाई जायेगी और इस योजना के तहत उन्हें कुछ आर्थिक मदद भी दी जायेगी। 
  • इस योजना के तहत राज्य की लड़कियों और गरीब परिवार के प्रति ध्यान दिया जाएगा ताकि उनको कोई समस्या नही आये। 

मुमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि

राज्य में लागू इस योजना में किस प्रकार से लाभ दिया जाएगा और कितनी धनराशि दी जाएगी उसके बारे में जानकारी इस प्रकार हैं। 

  • इस योजना के तहत किसी भी नवदम्पति के खुशहाल जीवन के लिए और गृस्तिथि के लिए तक़रीबन 43000 की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जायेगी। 
  • इसके बाद लड़की के विवाह के समय में विवाह के संस्कार की सामग्री लाने के लिए 5000 की आर्थिक सहायता दी जायेगी। 
  • इसके अलावा सामूहिक विवाह आयोजित करवाने वाली संस्था को सरकार दुवारा 3000 प्रति कन्या दिया जाएगा जिससे की उसके विवाह में कोई भी समस्या ना हो। 
  • यह कुछ छोटे – मोटे कर के इस योजना के तहत 51000 रूपये दिए जायेंगे। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ

राज्य में लागु इस योजना के कुछ लाभ निम्न हैं – 

  • इस योजना के तहत उन सभी लड़कियों को फायदा दिया जाएगा जो वास्तव में गरीबी रेखा से नीचे हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं। 
  • इसके अलावा जो परिवार बीपीएल की श्रेणी में आते हैं उन्हें एक मुश्त 5000 की राशि दी जायेगी।
  • राज्य में लागू इस Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2022 योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब निराश्रित ,निर्धन ,जरुरत मंद परिवारों की बेटियों / विधवा महिलाओ / तलाकशुदा महिलाओ की शादी के लिए राज्य सरकार 51 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी ।
  • MP Kanya Vivah Scheme के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए आवेदिका का बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ।

इसे पढ़िए ➤ [apply] मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ( किसानो को हर साल मिलेंगे 10 हजार रूपये ) जानिए कैसे मिलेगा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता

मध्य प्रदेश राज्य में लागू कन्याओं और उनके विवाह के लिए लागू इस योजना में कुछ पात्रताएं निम्न हैं। इस योजना में यह सभी पात्रताएं आवेदक के पास होनी चाहिए। 

  • Kanya Vivah Yojana Mp में आवेदन करने वाला अभियार्थी मूल रूप से मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • लड़की जो शादी कर रही हैं उसकी आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए, इससे अगर कोई लड़की कम हैं तो उसको इस योजना का लाभ नही दिया जाएगा इसके अलावा उस विवाह को बाल विवाह माना जाएगा। 
  • वही इस योजना में लाभ उस परिवार या लड़की को दिया जाएगा जो निर्धन हो या गरीब हो और उसके घर में कोई कमाने के लिए सक्षम नही हो। 
  • इसके बाद जो भी लड़की इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं उसका नाम मध्य पोर्टल के समग्र पोर्टल पर होना चाहिए। 
  • लड़की जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं हैं वो गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए। 

इस योजना का लाभ लेने के लिए यह सभी उक्त पात्रताएं आवेदक के पास होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के लिए जो आवश्यक दस्तावेज चाहिए होते हैं वो इस प्रकार हैं। 

  • प्रार्थी का आधार कार्ड। 
  • प्रार्थी का वोटर आईडी और पहचान पत्र।
  • आवेदक के परिवार या लड़की के परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • लड़की और परिवार का मूल निवास प्रमाण पत्र। 
  • लड़की का नाम समग्र पोर्ट पर होने पर उस समग्र पोर्टल का कोड। 
  • बीपीएल कार्ड।
  • लड़की का पासपोर्ट साइज़ फोटो। 
  • मोबाइल नंबर। 

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवेदन कैसे करे ? ( Online ) 

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता हैं।
  • इस पोर्टल पर आने के बाद आपको इस पर रजिस्टर करना होता हैं जिसमे आपकी जरुरी जानकारी भरनी होती हैं, उसके बाद उसे सबमिट करना होता हैं। उसके बाद आपको एक आईडी और पासवर्ड दिए जाते हैं उसके माध्यम से आप लॉग इन कर के उस फॉर्म को पूरा कर के आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवेदन कैसे करे ? ( Offline ) 

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको इस योजना से जुड़ा फॉर्म अपने नजदीकी ग्राम पंचायत और तहसील कार्यालय से प्राप्त करना होगा और उसे भर के उसे नजदीकी बीडीओ ऑफिस और एसडीएम ऑफिस में जमा करवाना होता हैं। उसके बाद आपको आपको आगे के प्रोसेस के बारे में वही बताया जाता हैं। 

यह थी कुछ सामान्य जानकारी Mukhyamantri kanyadan yojana के बारे में। उम्मीद हैं आपको पसंद आया होगा।

Leave a Comment