sovereign gold bond scheme 2021 in Hindi

दोस्तों के साथ शेयर करे
सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम इन हिंदी / what is sovereign gold bond scheme/sovereign gold bond scheme upsc/how to redeem sovereign gold bond

Sovereign Gold Bond Scheme 2021 आपने सोना की खरीदारी के बारे में तो सुना ही होगा और इतना ही नहीं आपने ऑनलाइन सोना खरीदने के बारे में भी सुना होगा। जब से कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा है तब से ऑनलाइन खरीदारी का ट्रेंड में भी काफी बढ़ोतरी है। कितने हमारे भाई ऐसे है जो घर बैठे सोने और चांदी की ऑनलाइन खरीद फरोस्त करते है।

जो लोन ऑनलाइन निवेश करने में विश्वास करते है या जो लोग ऑनलाइन निवेश करते है उनको तो इस ‘‘ Sovereign Gold Bond Scheme ’’ के बारे में तो पता ही होगा। यह एक डिजिटल बाॅंड की तरह ही काम करता है जिसे आप ऑनलाइन खरीदते है या इसे ऑनलाइन बैचते है, परन्तु आप इसे अपने हाथों से स्पर्श नहीं कर सकते है। 

Sovereign Gold Bond Scheme In Hindi
Sovereign Gold Bond Scheme In Hindi

Sovereign Gold Bond Scheme क्या है ? – what is sovereign gold bond scheme

इस योजना को लागू करने के बाद भारत सरकार ने गोल्ड में निवेश करने की पद्धति को काफी आसान बना दिया है। इस योजना का संचालन भारत सरकार की और से रिजर्व बैंक द्वारा किया जा रहा है। इस योजना को आसान भाषा में इस तरह से समझ सकते है की पहले आप सोने में निवेश करने के लिए सोना सुनार की दुकान से खरीद कर अपने घर लाते थे परन्तु इस योजना के बाद आप सोने में निवेश करने के बाद सोने को अपने घर पर नहीं रख सकेंगे। इस मामले में सोने की फिजिकल डिलीवरी नहीं होगी परन्तु यह डिजिटल रूप में आपके पड़ा रहेगा, जिसे आप जब चाहे बेच सकेंगे। 

Sovereign Gold Bond Scheme में निवेश करने के फायदे 

आज के डिजिटल जमाने में अगर आप की निवेश करते है तो उसके फायदों के बारे में जरूर सोचते है। ऐसे ही अगर आप इस योजना में निवेश करेंगे तो आप भी इस योजना में निवेश के फायदों के बारे में तो जरूर देखें। चलिए देखते है इस “ Sovereign Gold Bond Scheme ” में निवेश करने के फायदे। 

  • यह एक डिजिटल योजना है। इसमें आपको निवेश करने के से एक फायदा तो यह है की इसके जरिये आप डिजिटल सोना खरीद सकते है जिसके ना तो चोरी होने का डर रहता है और न ही उसे खोने का। 
  • अगर आपके पास यह गोल्ड बाॅन्ड है तो यह आपको गोल्ड लोन लेने मे मदद करेगा। इस बाॅंड का उपयोग लोन के लिए कोलैटरल के रूप में भी उपयोग में लिया जा सकेगा। 
  • इस बाॅंड और लोन का उपयोग एक्सचैंक में ट्रेड करने के लिए भी काम में आएगा। 
  • इस सोने के बाॅंड में भुगतान की गई राशि सबसे ज्यादा सुरक्षित रहती है। इसमें निवेश की गई राशि का कैल्क्यूलेटर निवेश के मूल्य का हिसाब परिपक्वता की अवधि के आधार पर किया जाता है। 
  • इस बाॅंड को भारत में रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया जाता है इसलिए इसमें पैसे डूबने का रिस्क ना के बराबर है। 
  • इस बाॅंड के साथ डिजिटल गोल्ड खरीदने के साथ आपको एक फायदा तो यह भी की इस प्रकार का सोना शुद्ध व 24 कैरेट का होता है। 

कौन खरीद सकता है Sovereign Gold Bond Scheme ?

क्या केवल एक बड़ा निवेशक ही इस प्रकार के बाॅंड खरीद सकता है ? जी! नही ऐसा नही है। इस प्रकार के बाॅंड हर वो व्यक्ति खरीद सकता है जो नीचे बताई गई शर्तों को पूरा करता हो। यह शर्तें निम्न प्रकार है। 

  • आवेदन करने वाला अभ्यर्थी भारत का ही मूल निवासी होना चाहिए, अन्य राष्ट्र के लोग इस बाॅंड को नहीं खरीद पाएंगे। 
  • अगर कोई व्यक्ति किसी और की तरफ से गोल्ड बाॅन्ड खरीदना चाहता है तो भी खरीद सकता है। अगर कोई नाबालिग है और उसकी तरफ से कोई और व्यस्क व्यक्ति यह गोल्ड बाॅन्ड खरीदना चाहता है तो भी वह व्यक्ति यह गोल्ड बाॅंड खरीद सकता है। 
Image credit RBI

पहली बार यह गोल्ड लोन कब इश्यू किये गये थे ?

भारत में पहली बार इस तरह के गोल्ड बाॅन्ड को साल 2015 में इश्यू किये गये थे। इन बाॅन्ड को नवंबर महीने में गोल्ड मोनेटाइजेशन के तहत इश्यू किये गये थे। 

कैसे खरीदे “ Sovereign Gold Bond ” ?

गोल्ड बॉन्ड खरीदने के दो तरीके

Gold Bold offline कैसे खरीद ?

इस गोल्ड बाॅन्ड को ऑनलाइन खरीदने के लिए आपको किसी भी बैंक की आपके नजदीकी शाखा में जाना होगा। वहा पर आपको एक फाॅर्म दिया जाएगा जिसके भर कर आप बैंक में जमा करवा कर इस प्रकार का बॉन्ड खरीद पायेंगे। बॉन्ड की खरीदारी पूरी होने के बाद आपको एक Receipt दी जाएगी और गोल्ड बॉन्ड की एंट्री आपके बैंक खाते में हो जाएगी। 

यह भी पढ़े (रजिस्ट्रेशन) PMEGP LOAN YOJANA 2021: सबको मिलेगा आसानी से लोन

Gold Bond Online कैसे खरीदे ?

इस तरह के गोल्ड बाॅन्ड को खरीदने के लिए आप वैसे तो किसी भी बैंक से खरीद सकते है। इस लेख में आपको भारतीय स्टेट बैंक से ऑनलाइन गोल्ड बॉन्ड कैसे खरीद, के बारे में बताया जा रहा है। 

  • Step 1 – भारतीय स्टेट बैंक से इस गोल्ड़ बाॅंड को खरीदन के आपको इसकी आधिकारिक वैबसाईट पर जाना होगा। https://retail.onlinesbi.com/retail/login.htm 
  • Step 2 – इस वैबसाईट पर आने के बाद आपको इसमें अपनी नेट बैंकिग से लाॅगिन करना पडेगा। 
  • Step 3 – अपनी नेट बैंकिंग से लॉगिन करने के बाद आपको कुछ इस प्रकार का इंटरफेस दिखाई देगा। 
  • इस पेज पर आने के बाद आपको ऊपर की साइड में मेन्यू बार में “ eServices ”  का एक ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • इस eServices के ऑप्शन में जाने के बाद आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी जिसके बाद उसमे आपको More>>> का एक और ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जो की कुछ इस प्रकार से दिखेगा। 
  • इस पेज पर आने के बाद आपको इस योजना से जुड़ा एक ऑप्शन Sovereign Gold Bond Scheme के नाम से दिखाई देगा जिस पर आपको जाना होगा। 
  • इस पेज पर आने के बाद आपको इस योजना में रजिस्टर करने का ऑप्शन दिखाई देगा जहां से आप रजिस्टर कर पायेंगे। 
  • इसके बाद इस गोल्ड बांड में आपका निवेश पूरा हो जाएगा और आप एक गोल्ड बाॅन्ड धारक बन जायेंगे। 

यह भी पढ़े kisan vikas patra| किसान विकास पत्र | मेच्योरिटी पर 10 लाख का मिलेगा 20 लाख

how to redeem sovereign gold bond

जब आप इस गोल्ड लोन को खरीद लेते है तो उसके बाद आप चाहते है की उसको अब वापस कैसे बेचे। अगर आप भी इस बात के लिए कंफ्यूज है तो आपको बता दे की आप जितनी आसानी से खरीद सकते है उतनी ही आसानी से आप इसे बेच भी पाते है। अगर आपने इस बाॅन्ड को ऑनलाइन खरीद रखा है तो आपको इसके लिए अपनी उसी बैंक से संपर्क करना होगा जहां से आपने इसको खरीदा है। अगर आपने बाॅन्ड को ऑनलाइन खरीद है तो इसे आप आसानी से ऑनलाइन भी बैच पाएंगे। 

sovereign gold bond scheme interest rate

अगर आप इस गोल्ड बॉन्ड मे निवेश करते है तो उस स्थिति में आपको इस पर साल में दो बार 2 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है। यह ब्याज आपको उस रकम पर मिलता है जितना आपने निवेश किया है। यह बाॅन्ड 8 साल के लिए जारी और आपको इस पर प्रतिवर्ष 2 बार ब्याज दिया जाएगा। 

sovereign gold bond scheme tax benefit

इस प्रकार के कैपिटल में आपको टैक्स का फायदा मिलेगा क्योंकि नियमों के अनुसार इसे मैच्योरिटी तक रखने पर कैपिटल गेन्स टैक्स नहीं देना पड़ता है।

निष्कर्ष 

इस लेख में आपको के बारे में बताया गया है। उम्मीद करते है आपको यह लेख पसंद आया होगा। आप अपने सुझाव हमें नीचे कमेंट कर के बता सकते है। 

Leave a Comment