(ऑनलाइन फार्म )मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2021 mukhyamantri Kanya Sumangala yojana

दोस्तों के साथ शेयर करे

यूपी कन्या सुमंगला योजना आवेदन  | Kanya Sumangala Apply Online | कन्या सुमंगला स्कीम फॉर्म | कन्या सुमंगला योजना यूपी रेजिस्ट्रेशन

mukhyamatri kanya sumangalaa yojna
pmkisanyojna.in

mukhyamantari kanya sumangalaa yojana uttar pradesh

हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की हैं. इस योजना में लड़की के जन्म से लेकर उसकी पढाई तक का पूरा खर्चा राज्य ने उठाने की कवायद की हैं. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस नई योजना की शुरुआत की हैं. इस योजना में काफी कुछ हैं जो सबको जानना चाहिए. चलिए सरल भाषा में जानते हैं इस योजना के बारे में और समझते हैं की यह हमारे लिए कैसे उपयोगी हो सकती हैं. 

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

साल 2020 में शुरू हुई इस योजना के सम्बन्ध में एक ऑनलाइन पोर्टल हाल ही में राज्य सरकार दुवारा शुरू किया है. इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे. इस पोर्टल पर राज्यवासी ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही इस योजना से जुडी पूरी जानकारी भी ले सकेंगे. 

अक्सर समाज में हम कई तरह की सामजिक कुरीतियों को देखते हैं जैसे कन्या भ्रूण हत्या इतियादी. हमारे समाज में आज भी लड़की को बोझ समझा जाता हैं. इसी वजह से लडकियों के जन्म से लोगो के दिल और दिमाग में एक गलत सोच की उत्त्पति हो रही हैं. इसी समस्या को दूर करने और लड़कियों को बोझ ना समझ कर परिवार का एक हिस्सा समझ कर रखे. 

इसी कड़ी में कन्या सुमंगला योजना के तहत लड़की के जन्म से लड़की की पढाई तक पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी. इस योजना के तहत कुछ आर्थिक सहायता और राशि दी जायेगी जो सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जायेगी. 

कन्या सुमंगला योजना के उद्देश्य

उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार दुवारा लागू इस योजना को शुरू करने के कुछ उद्देश्य हैं. यह वो उद्देश्य हैं जो इस योजना को बेहतर बनाते हैं. 

  • कन्या सुमंगला योजना के तहत राज्य की कन्याओं को आर्थिक सहायता दी जायेगी. 
  • हमारे समाज में कई परिवार ऐसे ही हैं जो आज भी लड़कियों को बोझ समझते हैं, ऐसे लोगो के मन और दिमाग से इस सोच को मिटाने और लड़कियों के प्रति प्यार बढाने के सम्बन्ध में इस योजना की शुरुआत की गई हैं. 
  • राज्य में लागू मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत लड़की के जन्म से लेकर उसकी पढाई तक का सारा खर्चा राज्य सरकार ही वहन करेगी.

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता

mukhyamantari kanya sumangalaa yojana uttar pradesh

कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की गई हैं. 

  • योजना में आवेदन करने वाला प्रार्थी उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए. 
  • आवेदन करने प्रार्थी की वार्षिक आय 3 लाख रुपयों से ज्यादा नही होनी चाहिए. 
  • एक परिवार में अधिकतम 2 लड़कियों को लाभ दिया जाएगा. 
  • एक परिवार में परिवार में अधिकतम 2 बच्चे ही होने चाहिए. 
  • किसी परिवार में अगर जुड़वाँ बच्चे होते हैं तो उन दोनों को एक ही इकाई माना जाएगा और दोनों एक मानकर इस योजना का लाभ दिया जाएगा. 
  • अगर कोई परिवार किसी लड़की को गोद लेते हैं तो उसे सरकारी नियमों के अनुसार उस परिवार का सदस्य बनाया जाना जरुरी होगा और उसके बाद उस लड़की दूसरी लड़की के तौर पर लाभ दिया जाएगा. 

कन्या सुमंगला योजना(kanya sumangalaa yojna) के लाभ क्या हैं ?

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के कुछ लाभ निम्न हैं. योजना से जुड़े कुछ लाभ निम्न हैं – 

  • राज्य में बढ़ते लिंग भेद से इस योजना के जरिये लाभ मिलेगा. 
  • योगी सरकार दुवारा इस योजना के लिए तक़रीबन 1200 करोड़ रुपयों के बजट की घोषणा की गई हैं. 
  • इस योजना में दिया जाने वाला पैसा 6 चरणों में दिया जाएगा. 

सुमंगला योजना में दिया वाले पैसों के चरण

लड़कियों के लिए लागू इस योजना में दिया जाने वाला पैसा इन चरणों में दिया जायेगा. 

  • पहला चरण – 1 अप्रैल 2019 के बाद जन्मे लेने वाली लड़कियों को 2000 रूपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जायेगे. 
  • दूसरा चरण –  इसके बाद 1 वर्ष में लड़की का टीकाकरण होने के बाद उस लड़की को 1000 रूपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिया जाएगा. 
  • तीसरा चरण – उसके बाद लड़की की शैक्षणिक शुरुआत होने पर 2000 रूपये दिए जाते हैं. 
  • चौथा चरण – लड़की के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाते हैं. 
  • पांचवा चरण – इसके बाद कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर लड़की को 3000 रूपये दिए जायेंगे. 
  • छठा चरण – उसके बाद अंतिम चरण कक्षा 10 या 12 पास करने पर लड़की को 5000 रूपये दिए जायेंगे. 

इसी तरह से लड़की को उसके जन्म से उसकी पढाई तक आर्थिक सहायता दी जाती हैं. 

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के आवश्यक दस्तावेज

mukhyamantari kanya sumangalaa yojana uttar pradesh

योजना में आवेदन करने के लिए इन दस्तावजों की आवश्यकता होती हैं. यह दस्तावेज निम्न हैं. 

  • आवेदक के उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र. 
  • प्रार्थी के माता पिता का आधार कार्ड. 
  • आवेदन करने वाले का पहचान पत्र.
  • आय का प्रमाण पत्र. 
  • कन्या के जन्म का प्रमाण पत्र.
  • आवेदक का मोबाइल नंबर.
  • नये खिचाएं फोटो.

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन {ऑनलाइन}

इस योजना में आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसका प्रोसेस निम्न हैं. 

  • सबसे पहले आपको इस योजना से जुडी इस आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा. 
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको एक आप्शन Citizen service portal ( नागरिक सेवा पोर्टल ) के नाम से मिलेगा. उस आप्शन पर क्लिक करे. 

  • इसके बाद इस पेज पर आपको अपना एक नया बनाना पड़ेगा यानी रजिस्टर करना पड़ेगा. 
  • रजिस्टर करते समय आपसे जो भी जानकारी पूछी जाती हैं उसे सही से भरे. 

  • यह फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके पास एक otp आएगा. उसे फॉर्म के डाल कर फॉर्म में दी जानकारी को वेरीफाई करे. इसके बाद इस फॉर्म की सबमिट करदे और उसके बाद आपको अपनी आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होता हैं. 

लॉग इन करने का प्रोसेस. 

इसके लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर आना होता हैं. उसके बाद नागरिक सेवा पोर्टल पर आना होता हैं. 

  • लॉग इन करने के लिए आपको आपना आईडी और पासवर्ड डालना होगा और लॉग इन करना होता हैं. 
  • लॉग इन करने के बाद आपको इसमें जिस योजना में लॉग इन करना हैं उसका चुनाव करना होता हैं और उसके बाद उसमे मांगे गये दस्तावेजों को उपलोड करना होता हैं. इसके बाद आप इस फॉर्म को फाइनल सबमिट कर सकते हैं. 

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन {ऑफलाइन}

इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप फॉर्म और सभी दस्तावेजों की पूर्ति कर के उसे विकास खंड अधिकारी और एसडीएम ऑफिस में जमा करवाना होता हैं. इस तरह से आप इस योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

निष्कर्ष (kanya sumangalaa yojna )

इस लेख में आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से जुडी जानकारी के बारे में बताया गया हैं. उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा. 

Leave a Comment