E Shramik Card Yojana क्या हैं , ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं, श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024

दोस्तों के साथ शेयर करे

E shramik card yojana नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार ने हर बार की योजना की तरह ही यह भी एक और नई सरकारी योजना लागू की गई हैं। देश में लागु इस योजना में एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई हैं। 

हमारे सरल भाषा में लिखे इस लेख में इसी के बारे में  बताया जाएगा की आखिर देश में शुरू की गई इस सुविधा का असली उद्देश्य हैं क्या हैं और यह ई श्रमिक कार्ड योजना क्या हैं ?

E Shramik Card Yojana
E Shramik Card Yojana

राजस्थान श्रमिक कार्ड 2024

देश में पहले एक योजना चलती हैं जिसमे मजदूरों के श्रमिक कार्ड ऑफलाइन बनवाए जाते हैं। इस कार्ड को बनवाने के लिए के भी पहले की सारी समस्याओं से गुजरना होता था। यह भी देखने को मिलता था की ऑफलाइन इस काम को करने के लिए यह प्रोसेस काफी जटिल होता था। 

ई श्रमिक पोर्टल क्या हैं ? ( e shramik card yojana kya hai)

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने हाल ही में इस नए पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल में पहले से काफी अच्छी सुविधा दी जायेगी। इस पोर्टल को बनाने का एक उद्देश्य साफ़ हैं की इस पोर्टल के माध्यम से देश में सभी मजदूरों का एक डाटाबेस तैयार किया जायेगा ताकि भविष्य में इसका इस्तेमाल करके उनको को स्थाई रोजगार दिया जा सके। 

इस पोर्टल के माध्यम से जिस भी श्रमिक का डाटाबेस तैयार किया जाएगा उनको अलग – अलग श्रेणी में बांटा जाएगा ताकि भविष्य में उनको इनके आधार पर रोजगार देने में मदद की जा सके। इस पोर्टल पर हर कोई आसानी से अपनी जानकारी भर सकता हैं और इसके बारे में जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर सेव कर सकता हैं। 

इस पोर्टल का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री दुवारा किया जाएगा। यह पोर्टल केंद सरकार के अधीन हैं जिसके आधार पर यह कहा जा सकता हैं की इस पोर्टल को संचालित किया जा रहता हैं। 

ई श्रमिक (e shramik card ) पोर्टल के फायदे ?

अगर आप पर पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर करते हैं तो इसमें आपको कुछ फायदे भी दिए जाते हैं। इस पोर्टल के यह कुछ निम्न फायदे हैं। 

  • इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर करने पर आपको 2 लाख का आजीवन का बीमा मिलता हैं। 
  • इसके अलावा कोई ऐसी दुर्घटना होती हैं जिसमे व्यक्ति अपाहिज हो जाता हैं तो उस स्तिथि में भी इस पोर्टल पर रजिस्टर के बाद आपको बीमा और सुरक्षा के फायदे मिलते हैं।
  • इसके अलावा आवेदकों को इस पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद एक UAN नुम्बर भी दिया जाता हैं। 

ई श्रमिक (e shramik card ) पोर्टल की विशेषताएं

इस पोर्टल पर रजिस्टर करने की कुछ विशेषताएं निम्न हैं जो इस योजना को ओरो से अलग बनाती हैं। 

  • इस योजना के तहत और इस पोर्टल के माध्यम से लगभग 38 करोड़ श्रमिकों का डाटा तैयार किया जाएगा। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से हर छोटे से छोटे वर्ग के मजदूर को जोड़ने की कोशिश की जायेगी ताकि सब को एक समान फायदा दिया जा सके। 
  • इस ई कार्ड को बनवाने के बाद एक ई कार्ड और उसके साथ 10 अंकों का एक श्रमिक कोड दिया जाएगा जो की भविष्य के लिए बेहतर होगा। 

ई श्रमिक कार्ड के लिए जरुरी दस्तावेज

ई श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आप इन अभी दस्तावेजों को अपने फॉर्म के साथ लगा सकते हैं। यह हैं उन सभी दस्तावेज की सूची। 

  • आधार कार्ड जिसके नाम से रजिस्टर करवाना हैं। 
  • बैंक की जानकारी ऐसे बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड इतियादी। 
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड जिसमे सभी सदस्यों के नाम हो। 
  • पासपोर्ट साईट फोटो। 
  • मोबाइल नंबर। 

यह हैं वो सभी जरुरी दस्तावेज। 

ई श्रमिक कार्ड के लिए कौन – कौन आवेदन कर सकता हैं 

इस पोर्टल के माध्यम से कौन – कौन आवेदन कर सकता हैं। उन सभी की सूची भी आगे बताई गई हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में। 

  • कारपेंटर
  • मिडवाइफ।
  • रिक्शा संचालक
  • लेबर वर्कर्स
  • मजदूर 
  • अख़बार विक्रेता।
  • घरेलु कामगार 
  • नाई
  • फल सब्जी विक्रेता
  • आशा वर्कर
  • बिल्डिंग & construction workers। 

ई श्रमिक पोर्टल पर किस प्रकार से रजिस्टर कर सकते हैं e-Shram Card Kaise Banaye

e-Shram Card Kaise Banaye इस ई श्रमिक कार्ड के लिए आप इन तीन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तीनों तरीकों के बारे में आपको इस लेख के माध्यम से बताया जा रहा हैं। इन सभी तरीकों का इस्तेमाल करने के बाद आप आसानी से घर बैठे इस कार्ड को बनवा सकते हैं। 

ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन ( Online )

ई-श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन up 2021

इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इस प्रोसेस से गुजरना पड़ सकता हैं। 

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता हैं।
  • इसके बाद आपको इसमें Register on E-Shrmik नाम से एक आप्शन दिखाई देगा। इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर, और Captcha कोड डालना होगा जिसके बाद आपके आधार में रजिस्टर नंबर पर एक OTP आएगा उससे आगे का प्रोसेस कर सकते हैं। 
  • उसके बाद आपको मोबाइल पर एक OTP आएगा उसको OTP के बॉक्स में डाले और रजिस्टर पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपका Registration पूरा हो जाएगा उसके बाद आपको इसमें आवेदन करना होगा। 
  • अब आपको इसमें लॉग इन करना होगा और अपना नाम, पिता का नाम / पति का नाम इतियादी की जानकारी भर के ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 
  • इसके बाद इसमें जरुरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद इसको सबमिट करना होगा। 

ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन ( CSC )

अगर आप CSC के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने सभी जरुरी दस्तावेज लेकर अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाना होगा। उसके बाद वहा जाने के बाद वहा आपसे एक ऑफलाइन फॉर्म भराया जाएगा। फॉर्म भरने के बाद आपसे जरुरी दस्तावेज लिए जायेंगे और ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा। 

CSC पर जाने के साथ ही अपना मोबाइल और अपना आधार कार्ड साथ ताकि उस मोबाइल पर OTP आएगा। उसके  बाद आपका CSC के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्टर हो जाएगा। 

ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन e-Shram Card Registration ( सरकारी कार्यालय )

e-Shram Card Registration इसके लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय जैसे ग्राम पंचायत और पंचायत समिति पर जाना होता हैं। वहा जाने के बाद वहा से ऑफलाइन आवेदन पत्र लेकर उसको भर कर और उसके साथ जरुरी दस्तावेज लगाकर उसको वही जमा करवाना होता हैं। 

e-Shram Card Kaise Banaye | Registration | Benefits | Online Apply

यह थी कुछ सामान्य जानकारी E-Shramik Card के बारे में, उम्मीद हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा।

Leave a Comment