मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना , योजना के तहत 11800 तक की धनराशि

दोस्तों के साथ शेयर करे

मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना नमस्कार दोस्तों, राज्यों और देश में स्थानीय सरकार दुवारा कई सारी योजनायें चलाई जाती हैं। ऐसी ही कुछ योजनाओं के बारे में आप तो जानते ही होंगे। ऐसी ही एक योजना मध्य प्रदेश की राज्य सरकार दुवारा चलाई जा रही हैं। इस योजना को हम सामान्य भाषा में मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के नाम से जाना जाता हैं।

हमारे इस लेख में आपको इसी योजना के बारे में बताया जा रहा हैं। इस लेख में आपको जो भी जानकारी दी जा रही हैं वो मुख्य रूप से इसी योजना से जुडी हैं। 

madhya pradesh ladli laxmi yojana
madhya pradesh ladli laxmi yojana

लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश

इस योजना की शुरुआत वैसे तो 2007 में की गई थी। इसके बाद से ही यह योजना काफी चर्चा में हैं। इस योजना में लड़कियों के बारे में ख़ास ख्याल किया गया हैं। लड़कियों का भविष्य को बेहतर बनाने के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई हैं। 

लड़कियों के आर्थिक और शैक्षणिक सुधार के लिए इस योजना को मुख्य रूप से शुरू किया गया हैं। इस योजना को फिलहाल मध्य प्रदेश राज्य में शुरू किया गया हैं। यह एक ऐसी योजना हैं जिसका फायदा लेकर लड़की अपने बेहतर भविष्य की शुरुआत कर सकती हैं। 

इस योजना का लाभ उन लड़कियों को दिया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और मुख्य रूप से गरीब है। ऐसी लड़कियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा और उनको इसका फायदा दिया जाएगा। इस योजना के बारे में क्या फायदे हैं और इसके लिए कैसे अप आवेदन कर सकते हैं इसके बारे में आगे बताया गया हैं। 

मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के उद्देश्य

मध्य प्रदेश राज्य में लागू इस योजना के बारे में कुछ सामान्य उद्देश्य हैं। यह सभी उद्देश्य निम्न हैं। 

  • मध्यप्रदेश सरकार ने इस बात के बारे में विश्लेषण किया हैं की अक्सर गाँवों और शहरो में गरीबी की वजह से लडकिया अपना बेहतर भविष्य नही पाती हैं। इसी वजह से इस योजना की शुरुआत की गई हैं। 
  • जो लडकियां आर्थिक स्तिथि कमजोर होने की वजह से अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाती हैं उन लडकियों को इस योजना का फायदा मिलेगा और इस योजना की वजह से वह अपनी पढाई भी पूरी कर पाएंगी। 
  • इसके अलावा जो परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे इक्कठा नही कर पाता हैं और उसके अलावा गरीब परिवार अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पाटा हैं तो उस स्तिथि में भी यह योजना काफी मददगार साबित होगी। 
  • बेटियों के लिए समाज में लोगो में काफी भ्रांतियाँ हैं जो समाज में लड़कियों को आगे बढ़ने से रोक सकती हैं, ऐसी ही भ्रांतियोँ को दूर करने के लिए ही इस योजना को लागू किया गया हैं। 
  • बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए भी इस योजना को एक रामबाण के रूप में देखा जा सकता हैं। 

मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के लाभ 

इस योजना के बारे में कुछ ऐसी बाते भी हैं जो इस योजना को सबसे अलग बनाती हैं। इस योजना के यह लाभ निम्न हैं। 

  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी लड़कियों को योजना से जड़ा फायदा दिया जाएगा। 
  • वही इस योजना का लाभ लेने के लिए अभियार्थीं को इस योजना के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक हैं। 
  • इस योजना में लड़कियों को उनकी शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी वही यह आर्थिक सहयता उनकी शादी के बाद भी दी जा सकती हैं। 
  • इस योजना में ऐसे परिवार को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा जिस परिवार ने अगर कोई लड़की गोद ली हो। 
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित हैं जैसे अगर कोई शादी में दहेज़ स्वीकार करता हैं तो उस स्तिथि में इस योजना से उसे वंचित किया जा सकता हैं। 

MP Ladli Laxmi Scheme 2021 से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु

MP Ladli Laxmi Scheme से जुड़े यह कुछ सामान्य बिंदु हैं जो इस योजना को मुख्य रूप से अच्छा और सही बनाते हैं। इस योजना से जुड़े कुछ सामान्य बिंदु इस प्रकार हैं। 

  • इस योजना का लाभ केवल उसी स्तिथि में दिया जाएगा जब कोई परिवार अपनी बेटी की शादी 18 साल की उम्र के बाद करवाता हैं। इसके बाद जब उस लड़की की उम्र 21 साल हो जाती हैं तो उसके बाद उस लड़की के खाते में पैसे भेजे जायेंगे। 
  • अगर कोई परिवार किसी लड़की को गोद लेता हैं और उसकी शादी करवाता हैं तो उस स्तिथि में भी वो परिवार इस योजना का लाभ ले सकता हैं। 
  • इस योजना के तहत मिलने वाला लाभ लड़की की शिक्षा और उसकी उन्नति के लिए भी खर्च किया जा सकता हैं। 
  • इस योजना के माध्यम से ऐसे अनुमान लगाया जा सकता हैं की इससे लड़कियों के प्रति बढती सामजिक कुरूतियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगेगी। 

मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के लिए पात्रता

इस योजना में कौन – कौन आवेदन कर सकता हैं और इस योजना से जुडी कुछ अन्य पात्रताएं निम्न हैं। 

  • इस योजना में केवल और केवल मध्य प्रदेश राज्य की लडकिया ही आवेदन कर सकती हैं। 
  • इसके अलावा अगर कोई लड़की या उसका परिवार इनकम टेक्स भर रहा हैं या आयकर दाता हैं तो वो परिवार इस योजना के लिए पात्र नही होगा। 
  • इसमें यह भी जरुरी हैं की लड़की की शादी 18 साल की उम्र में या उससे अधिक की उम्र में हो। 
  • इसके अलावा कोई परिवार किसी लड़की को गोद लेता हैं तो उस स्तिथि में वो परिवार उस लडको अपनी संतान मान कर इस योजना का लाभ ले सकता हैं, इसके लिए उस परिवार के पास गोद लिए हुई लड़की का प्रमाण पत्र होना जरुरी हैं। 

मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

इस योजना के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज हैं जो इस प्रकार हैं। 

  • आवेदक और लड़की का आधार कार्ड। 
  • इसके अलावा लड़की का जन्म प्रमाण पत्र।
  • माता पिता का पहचान पत्र। 
  • बैंक की खाता संख्या। 
  • मूल निवास का प्रमाण पत्र।
  • आवेदन करने वाले का मोबाइल नंबर।
  • राशन कार्ड और इसके अलावा 2 नवीनतम फोटो। 

मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना में दी जाने वाली धनराशि

इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि 118000  तक हो सकती हैं। यह धनराशि लड़की की शादी के बाद दी जायेगी। 

मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के लिए आवेदन कैसे करे ? ( Online )

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो किया जा सकता हैं। 

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता हैं। 
  • इस वेबसाइट पर आने के बाद आपको एक आप्शन आवेदन के नाम से दिखाई देना, उस आप्शन पर जाए। 
  • या इसके अलावा एक और आप्शन जन सामान्य के नाम से भी दिखाई देगा उस पर क्लिक करे और आगे बढे। या आप सीधे इस लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
  • इसके बाद इस फॉर्म में जो भी जानकारी दी गई हैं उसको भरे और जानकारी सुरक्षित करे पर क्लिक करे और आगे बढे। 
  • आगे के आप्शन में एक और आप्शन फॉर्म खुलेगा उसे मांगी गई जानकारी भरे। 
  • सारी जानकारी भरने के बाद इसमें कुछ जरुरी दस्ताबेज अपलोड करे। 
  • इसके बाद वापस जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद जानकारी सुरक्षित करे पर क्लिक करे इसके बाद आपका फॉर्म सेव हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के लिए आवेदन कैसे करे ? ( Offline )

इस योजना के लिए अगर आप चाहे तो ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी ग्राम पंचायत जाना होता हैं। 
  • वहा जाने के बाद वहा से इस योजना से जुड़ा फॉर्म ले और उसको भर कर उसके साथ जरुरी दस्तावेज जमा करवा कर वही वापस जमा करवा दे। 

यह थी कुछ सामान्य जानकारी मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के बारे में। उम्मीद हैं आपको पसंद आया होगा। 

Leave a Comment